राम मंदिर निर्माण का रास्ता साफ होने से रामराज्य की ओर यात्रा प्रारंभ: गोविंदाचार्य

भारतीय जनता पार्टी के थिंक टैंक रहे और विचारक गोविंदाचार्य कि भारत करवट ले रहा है। 1857 से परिवर्तन की धारा बनी है। वही अब आगे बढ़ रही है और देश को ही नहीं दुनिया को प्रभावित कर रही है। यहां के समाज में बहुत ऊर्जा है। परंपरा में विशेष जीवन शक्ति है। इसलिए भारत का भविष्य दुनिया के मार्गदर्शन के लिए और सिद्ध रहेगा। 


 

गोविंदाचार्य रविवार को वृंदावन के गीता आश्रम में आयोजित कार्यक्रम में आए थे। उन्होंने कहा कि भारत राज सत्ता से संचालित नहीं होता है। यह देश के लिए सुखद बात है। यह देश धर्म सत्ता, राज सत्ता, समाज सत्ता और अर्थ सत्ता चारों से संचालित होता है। इसमें पहली भूमिका धर्म सत्ता की है। इसके बाद समाज की परंपरा, परिवार और फिर अर्थ की सत्ता पर संचालित होता है।

उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर की समस्या को सुलझाने के लिए अनुच्छेद 370 को समाप्त करना एक शुरुआत है। उसी तरह राम जन्म भूमि का मामला न्यायपालिका द्वारा हल किये जाने से राम मंदिर निर्माण से रामराज्य की ओर यात्रा की प्रांरभ होगी है।