एबीवीपी अधिवेशनः मुख्यमंत्री ने दिया महाराष्ट्र के सागर रेड्डी को यशवंत राव केलकर युवा पुरस्कार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आगरा पहुंचे। मुख्यमंत्री ने एबीवीपी के अधिवेशन में प्राध्यापक यशवंत राव केलकर युवा पुरस्कार बांटे।


 

सोमवार सुबह तय समय पर मुख्यमंत्री आगरा कॉलेज मैदान पर चल रहे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के 65वें अधिवेशन में शिरकत करने के लिए खेरिया हवाई अड्डा पर पहुंचे।

जहां उनका स्वागत मेयर नवीन जैन, मंत्री डॉ. जीएस धर्मेश आदि ने किया। इसके बाद उनका काफिला आगरा कॉलेज पहुंचा। यहां उन्होंने पुरस्कार वितरित किए। एबीवीपी के राष्ट्रीय अधिवेशन में महाराष्ट्र के सागर रेड्डी को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्राध्यापक यशवंतराव केलकर युवा पुरस्कार दिया।