कभी भी आगरा आ सकते हैं मुख्यमंत्री, व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखें, प्रमुख सचिव ने दिए निर्देश

प्रदेश के प्रमुख सचिव स्वास्थ्य देवाशीष चतुर्वेदी शुक्रवार को आगरा पहुंचे। उन्होंने यहां एसएन मेडिकल कॉलेज में स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया। इसके बाद बाईंपुर गोशाला का निरीक्षण किया। इस दौरान प्रमुख सचिव ने बेसहारा पशुओं की देखभाल को लेकर अफसरों को निर्देश दिए।


 

प्रमुख सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य देवाशीष चतुर्वेदी शुक्रवार दोपहर को आगरा पहुंचे। सबसे पहले वो एसएन मेडिकल कॉलेज पहुंचे। यहां उन्होंने मरीजों को दी जा रही स्वास्थ सेवाओं की जानकारी ली। इसके बाद सिकंदरा स्थित बाईंपुर गौशाला का निरीक्षण करने पहुंचे। 

यहां निरीक्षण में पाया कि गोशाला में जगह कमी है। इसके बाद बेसहारा पशुओं के रखरखाव में कमी हो रही है। इसे लेकर प्रमुख सचिव ने अधिनस्थों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कभी भी गोशाला का निरीक्षण करने आ सकते हैं।